दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का रतलाम में जश्न: घांस बाजार पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा के नेतृत्व में मनाया विजय उत्सव

Congress celebrates Datia by-election victory in Ratlam: Victory celebrations at Ghas Bazaar led by former MLA Paras Saklecha

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का रतलाम में जश्न: घांस बाजार पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा के नेतृत्व में मनाया विजय उत्सव

बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर किया डांस

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम,  दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में रतलाम शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक पारस दादा के नेतृत्व में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। जश्न की शुरुआत साहू बावड़ी स्थित प्रसिद्ध बड़ा हनुमान जी मंदिर से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने भगवान के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात घांस बाजार चौराहे पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांग्रेसियों ने जमकर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भाजपा सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी

पूर्व विधायक पारस दादा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दतिया के जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि यह युवाओं का आक्रोश है और यही उत्साह वर्ष 2028-29 में मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कराकर कांग्रेस की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

व्यापारियों और राहगीरों को बांटी मिठाई, बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

उल्लास के इस माहौल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों एवं आसपास के व्यापारी भाइयों को भी मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। इस विजय उत्सव कार्यक्रम में पूर्व शहर कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, पार्षद सलीम बागवान, अल्पु सेठ, पीयूष बाफना, जोएब आरिफ, धर्मेंद्र मंडवारिया, रशीद अंसारी, इक्का बेलूत, चंद्रप्रकाश मेहता, कपिल मजावदिया, सोनू व्यास, विजय पंड्या, इकरार मामू, महेश मालवी, अविजीत सुराणा, गौतम कटारिया, विकास पिरोदिया, पुनीत पावेचा, अभय गांधी, रमेश प्रजापति और आशुतोष सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।