जोधपुर में होने वाली 'श्रीराम कथा' के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का लोकार्पण: जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने किया विमोचन

Inauguration of the poster and invitation card for 'Shri Ram Katha' to be held in Jodhpur: Released by Junapithadhishwar Swami Avdheshanand Giri Ji Maharaj

जोधपुर में होने वाली 'श्रीराम कथा' के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का लोकार्पण: जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने किया विमोचन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

नई दिल्ली, देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित छतरपुर के "प्रभु श्री विहार" में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन कर-कमलों द्वारा राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होने वाली आगामी भव्य "श्रीराम कथा" के पोस्टर एवं आधिकारिक निमंत्रण पत्र का भावपूर्ण लोकार्पण संपन्न हुआ।

13 से 19 नवम्बर तक दशहरा मैदान में गूंजेगी रामकथा की गूंज 

प्रभु प्रेमी संघ, जोधपुर द्वारा आयोजित यह भव्य श्रीराम कथा आगामी 13 नवम्बर से 19 नवम्बर 2026 तक जोधपुर (राजस्थान) के दशहरा मैदान (रावण का चबूतरा, 12वीं रोड) में आयोजित की जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूज्य आचार्यश्री जी के मुखारविंद से प्रवाहित होने वाली इस भवहारी कथा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

आयोजन समिति और गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति 

पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र लोकार्पण के इस पावन अवसर पर "प्रभु प्रेमी संघ", जोधपुर की कार्यकारिणी समिति के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संघ के संयोजक कुन्दन लाल सोनी, अध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश, अनिल बोड़ा, सचिव मनीष अग्रवाल, संजय शर्मा, कुशल चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, शिव प्रकाश व्यास एवं गोपाल खेरिवाल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।