आवाम की सेहत के लिए शिविर का हुआ आयोजन, बीमारियों से बचाव और सेहत पर फोकस करने के लिए दी विशेषज्ञ ने हिदायत
A camp was organized for the health of the people, experts advised to prevent diseases and focus on health
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, हम अपनी रोज की छोटी परेशानियों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यही छोटी बातें आगे चलकर बड़ी समस्याओं का रूप ले लेती हैं। इसी वजह से एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बीते रविवार को 30 नवंबर को दादा मदार मस्जिद में 2 बजे हुआ , जिसमें बताया गया कि बीमारियां हमारी दुश्मन नहीं होतीं, सही जानकारी और समय पर ध्यान देकर हम उन्हें आसानी से संभाल सकते हैं।
अपनी सेहत को समझें, रोगों को पहचानें
शिविर में इंदौर से आए आहार और रोग विशेषज्ञ बी के मंसूरी इसलिए बताया कि अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू करिए सेहत अच्छी होगी रोग अपने आप दूर भागेगा। अपने शरीर में हल्की फुल्की परेशानियों को हल्के में ना ले, उसे समझे और तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अपने रोगों को पहचाने। वहीं बच्चों की सेहत, महिलाओं की ज़रूरतें, बुजुर्गों की देखभाल जैसे दिल, डायबिटीज और पारिवारिक इतिहास से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी। साथ ही बताया कि छोटी समस्याओं को कैसे पहचानें, वे कब गंभीर बनती हैं और उन्हें रोकने के सरल तरीके क्या हैं।
शिविर में विशेषज्ञ बी के मंसूरी ने यह भी बताया कि हम अपने खाने को दवा की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई स्वास्थ्य संबंधी बातें साझा की गई। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना निशुल्क चेकअप करवाया।