भारतीय स्टेट बैंक के पेंशनर्स एसोसिएशन व सहकर्मियों ने कमलेश शुक्ला और अनिता अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई

State Bank of India officers and employees bid a warm farewell to Kamlesh Shukla and Anita Agarwal

भारतीय स्टेट बैंक के पेंशनर्स एसोसिएशन व  सहकर्मियों ने कमलेश शुक्ला और अनिता अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई

यूनियन और पेंशनर मित्र मंडल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सिविक सेंटर शाखा के कर्मचारी श्री कमलेश शुक्ला एवं तोपखाना शाखा की श्रीमती अनिता अग्रवाल के सेवानिवृत्ति अवसर पर उनका गरिमामय अभिनंदन सह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अवार्ड स्टाफ यूनियन रतलाम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनकी संबंधित शाखाओं में पहुंचकर पुष्पमालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारी पियूष चौधरी ने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के दीर्घ, स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में बैंक यूनियन व पेंशनर एसोसिएशन के कई दिग्गज रहे उपस्थित

इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर मित्र मंडल रतलाम द्वारा भी दोनों कर्मचारियों के सम्मान में स्वागत आयोजन कर उनका पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया और सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व सचिव आर. एन. विजयवर्गीय, दिनेश मालपानी, रविन्द्र ठाकुर, रमेश शर्मा, नरेंद्र सोलंकी, अशोक माहेश्वरी, श्याम ललवानी, राजेश डारिया, नरेश सकलेचा, रमेश व्यास, आनंद वोहरा, अरुण चोपड़ा, प्रशांत शोचे, विजय दवे, अल्फ्रेड, प्रमोद राघव, सतीश भावे, अमित डांगी, मयूर शर्मा, किरीट टोडवाल, देवेन्द्र टांक, ज्ञानेश अग्रवाल, श्रीमती अनिता महादाणे, साधना जैन, चंदना दवे, किरण वशिष्ठ, शैलजा मिश्रा, पायल सुराणा तथा महिला नेता सुरेखा विजयवर्गीय सहित यूनियन एवं एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement