सब्जी विक्रेता जमीला ने दी ईमानदारी की मिसाल, 50 हजार की राशि रखी थैली भी ग्राहक को पुलिस की मदद से लौटाई
Vegetable seller Jamila set an example of honesty, returned the bag containing 50 thousand rupees to the customer with the help of police
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, सब्जी विक्रेता जमीला पति मुहम्मद उमर उम्र 64 निवासी कुंजड़ो का वास ने उनकी सब्जी की दुकान पर भूली एक महिला 50 हजार रुपए से भरी थैली को वापस लौटकर एक मिसाल पेश की। थैली में रुपए देख जमीला ने माणकचौक थाने पर पहुंच पुलिस की मदद से राशि उस महिला तक पहुंचाई जिससे उनकी काफी सराहना की गई।
दरअसल ज्योति पति बलराम भूरिया, निवासी मथूरी बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रही थीं। रास्ते में सब्ज़ी ख़रीदने के दौरान वह अपनी रुपए से भरी थैली सब्जी की दुकान पर ही भूल गईं थी। कुछ समय बाद जब सब्ज़ी विक्रेता जमीला को थैली में रुपए दिखाई दिए, तो उन्होंने बिना देर किए थैली को लेकर माणकचौक पुलिस थाने पहुंचकर ईमानदारी का परिचय दिया। उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले एवं सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव ने थैली में रखे दस्तावेजों के आधार पर मालिक का पता लगाया और महिला को बुलाकर उनकी थैली सुरक्षित वापस लौटाई।
इस नेक कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने सब्ज़ी विक्रेता जमीला की ईमानदारी और सज्जनता की सराहना की।
Advertisement


