नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष गहलोत और शहर अध्यक्ष वर्मा का हुआ स्वागत
Newly appointed Congress District President Gehlot and City President Verma were welcomed
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए बदलाव किया। पूर्व सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत को ग्रामीण तो वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसपर रतलाम कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेहमूद खान शेरांनी व अल्पसंख्यक की पूरी टीम की तरफ से रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर शांतिलाल वर्मा का उनके कार्यालय पर माला पहनाकर सम्मान किया गया।

वहीं रविवार को सैलाना के पूर्व विधायक और नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत के निवास पर रतलाम कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेहमूद खान शेरांनी व अल्पसंख्यक की पूरी टीम की तरफ से स्वागत किया गया। स्वागत में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेहमूद शेरांनी, उपाध्यक्ष इक़रार चोधरी, यूसुफ सुराना व छोटु भाई, सचिव अकरम फारूकी, कासिम मंसूरी उर्फ भैय्यू शामिल थे। सभी ने मिलकर नवनियुक्त अध्य्क्ष को शाल साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
Advertisement

