रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: डीजी प्रशस्ति पत्र और डिस्क से सम्मानित होंगे 4 अधिकारी-कर्मचारी डेली जर्नल हिंदी डेस्क

Ratlam Police Honors Increase Four Officers and Employees to Be Honored with DG Citations and Discs Daily Journal Hindi Desk

रतलाम पुलिस का बढ़ा गौरव: डीजी प्रशस्ति पत्र और डिस्क से सम्मानित होंगे 4 अधिकारी-कर्मचारी डेली जर्नल हिंदी डेस्क

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को "पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क" (DG's Commendation Roll & Disc) प्रदान करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा जारी आदेश में राज्य के कुल 100 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, जिसमें रतलाम जिले से जुड़े 4 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

ये होंगे सम्मानित 

इस प्रतिष्ठित सम्मान सूची में रतलाम जिले से एडिशनल एसपी रतलाम राकेश कुमार पान्द्रो  (तत्कालीन एएसपी, जिला बालाघाट), सत्येन्द्र घनघोरिया – नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), रतलाम, सुश्री नीलम बघेल – तत्कालीन एसडीओपी, अनुभाग सैलाना (वर्तमान जिला आगर मालवा) और मनमोहन शर्मा – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (725), सायबर सेल रतलाम शामिल है। 

एसपी अमित कुमार ने दी बधाई, बताया रतलाम पुलिस के लिए गर्व का क्षण

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने चयनित सभी चारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एसपी ने कहा कि यह सम्मान अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, कड़े परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतिफल है, जिससे पूरे रतलाम पुलिस परिवार का मान बढ़ा है।

अन्य पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर कार्य की प्रेरणा

एसपी अमित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी कानून व्यवस्था व जनसुरक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि रतलाम पुलिस का प्रत्येक सदस्य भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी से जिले व प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा।