एसडीईआरएफ के सैनिकों अभिषेक और शोएब ने दिखाई थी बहादुरी, जावरा के एक ग्राम में कुएं के धंसने पर अपनी जान की परवाह किए बिना दो लोगों को निकाला था, एसपी ने किया सम्मानित
SDERF soldiers Abhishek and Shoaib had shown bravery, they had rescued two people without caring for their lives when a canal collapsed in a village of Javra, SP honored them
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, बीते जून माह की 17 तारीख की रात्रि में रतलाम जिले के जावरा के ग्राम जुना गड़गड़िया में कुएं के धंसने के दौरान दो लोगों के दब जाने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलने पर तत्काल एसडीईआरएफ के सैनिकों अभिषेक बैरागी और शोएब खान द्वारा 45 फिट गहरे कुएं में दबे दो लोगों को पोकलेन की मदद से कुएं में अतर कर अपनी जान जोखिम में डालकर मेहनत मशक्कत कर बाहर निकाला था।
दोनों एसडीईआरएफ के सैनिकों के साहसभरे कार्य को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा 22 अगस्त को सम्मानित किया गया। साथ ही नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया गया। एसपी कुमार ने दोनों सैनिकों के इस वीरता और साहसी कार्य को सम्मान देते हुए उन्हें एसपी कार्यालय पर सम्मानित किया और उनकी सराहनीय की।
Advertisement


