एक पेड़ मां अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय जावरा के बगीचे में स्टाफ और विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण 

Under the Ek Ped Maa Abhiyan, the staff and students of Sandipani Vidyalaya, Jaora planted trees in the garden

एक पेड़ मां अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय जावरा के बगीचे में स्टाफ और विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, सांदीपनि विद्यालय जावरा द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम 2.0 , वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विशेष रूप से मेगा वृक्षारोपण दिवस मनाया गया।

इस दौरान विद्यालय में बगिया का भी निर्माण किया गया जिसमे, नीम, आम, पीपल, आंवला, बादाम, शहतुत आदि के पौधे रोपित किये गए। विधार्थियो ने इस वाटिका का संवर्धन कर विकसित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार बोस,उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव,इको क्लब प्रभारी सुनील सोनी, वर्षा तिवारी,   शीतल सोनी, राकेश डारिया हर्षा नामदेव, विभा जैन, रीना धाकड़, कामिनी खान, मदनलाल मकवाना, पवन अटोलिया, प्रेमचंद आर्य,मुकेश गेहलोत, दीपक डोडियार एवं संस्था के समस्त शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।