बदमाश शराबियों और उनकी हफ्ता वसूली से परेशान राम रहीम नगर के क्षेत्रवासियों ने डीडी नगर पुलिस को सौंपा ज्ञापन, बदमाशों पर कर्रवाई और लोगों की सुरक्षा की मांग की
Troubled by drunkards and extortion, residents of Ram Rahim Nagar submitted a memorandum to the DD Nagar police, demanding action against the miscreants and security of the people
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, ईश्वर नगर स्थित राम रहीम नगर के क्षेत्रवासी क्षेत्र के बदमाशों से परेशान है। ये बदमाश शराब पीकर धारदार हत्यारो के साथ रहवासियों को डरा कर अवैध रुपयो की मांग करते है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देते है। इनसे सभी क्षेत्रवासी, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान है। तंग आ कर क्षेत्रवासियों ने डीडी नगर थाने पर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
बदमाशों ने डीडी नगर पुलिस को ललकारा
क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में पुलिस को बताया कि बदमाश तुषार पिता गोपाल नायक और समीरपुर अयान मार्बल राम रहिम नगर क्षेत्र में अवैध रुप से रात्री में घूमते रहते है, जिस कारण रहवासी क्षेत्र के लोगो द्वारा इन बदमाशों को समझाईश दी गई कि वे यहां शराब पीकर न आए तो ये बदमाश क्षेत्र के लोगों के साथ गाली गलौच करने लगे। ये बदमाश वहां से चले तो गए लेकिन जाते-जाते कहने लगे कि यह हमारा इलाका है और यहां आने से हमे कोई नहीं रोक सकता। हम दादा पहलवान है, पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
जान से मारने की धमकी और हफ्ता वसूली की हो रही मांग
14 सितंबर रात करीब 1 बजे प्रतिप्रार्थी तुषार नायक शराब पीकर नशे की हालत में धारदार हतीयारो के साथ राम रहिम नगर क्षेत्र में आया और बशीर पिता हबीब मंसूरी व अन्य के उपर हतीयार से हमला करने लगा और मां बहन की नंगी नंगी गालियां देने लगा और धारदार हथियार दिखा कर शराब पीने के लिए अवैध रुपयो की मांग करने लगा। इस पर बशीर मंसूरी ने इधर उधर भागने की कोशिश की और शोर मचाने लगे
इससे रहवासी इक्ठे हो गये फिर रहवासीयो द्वारा बदमाश को को समझाईश दी तो क्षेत्रवासियों को ही गलियां देने लगा। कहने लगे कि अगर तुम्हे यहां रहना है तो हमे हफ्ता वसूली देने होंगे वरना तुम्हे जान से मार देंगे। बदमाशों की हरकत से रहवासीगण अत्यधिक प्रताड़ित है जिस कारण उनका वहां रहना भी दुष्वार हो गया है। क्षेत्रवाद झूले चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। बदमाशों पर एफआईआर पंजीबद्ध कर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग के साथ जान व माल की सुरक्षा प्रदान करने की भी बात कही है।
Advertisement


