रतलाम के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने GNM परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; रीना जांगड़े रहीं प्रथम

Students from the Royal Institute of Nursing, Ratlam, achieved great success in the GNM examination; Reena Jangde stood first

रतलाम के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने GNM परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; रीना जांगड़े रहीं प्रथम

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन किया है।

संस्थान के प्रिंसिपल जगदीश दुके ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि घोषित परिणामों में महाविद्यालय की रीना जांगड़े पिता  श्री मदन लाल जांगड़े ने 77.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान, मधुबाला शर्मा पिता श्री बद्रीलाल शर्मा ने 74.8% अंक प्राप्त कर दूसरा और शुभम सुथार पिता श्री बद्री लाल सुथार ने 74.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रिंसिपल जगदीश दुके ने कहा, "यह शानदार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित कक्षाओं में उनकी उपस्थिति और कॉलेज के अनुभवी फैकल्टी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारे यहाँ केवल थ्योरी पर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, इसी के फलस्वरूप कक्षा में समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी अर्जित की। 

उन्होंने आगे क्लीनिकल ट्रेनिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, "संस्थान के स्वयं के 120 बेड के हॉस्पिटल में विद्यार्थियों को मिलने वाला व्यावहारिक अनुभव उनके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट साबित होता है। यहाँ पहले वर्ष से ही छात्र-छात्राओं को लाइव केस स्टडीज और रियल-टाइम पेशेंट केयर सीखने को मिलती है, जिससे न केवल उनका विषय संबंधी ज्ञान मजबूत होता है, बल्कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। संस्थान आगे भी इसी उच्च स्तरीय शैक्षणिक और व्यावहारिक वातावरण को बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

ADVERTISEMENT