ईद-उल-फित्र की तैयारियां मुकम्मल, रियासतकालीन ईदगाह में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, देखें रतलाम और जावरा में मस्जिदों में ईद की नमाज का समय
Preparations for Eid al-Fitr are complete, with a wave of faith pouring into the princely Eidgah. See the timings for Eid prayers at mosques in Ratlam and Javra
रतलाम/जावरा, माहे रमजान के 29वें रोजे के साथ ही अब पूरे शहर में ईद की खुशियां दस्तक दे रही हैं। चांद की तस्दीक होने के साथ ही 21 मार्च को ईद-उल-फित्र का मुकद्दस त्यौहार मनाया जाएगा। जावरा की ऐतिहासिक और रियासतकालीन ईदगाह में नमाज़ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सीरत कमेटी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हर साल की तरह इस बार भी सीरत कमेटी द्वारा ईदगाह में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कमेटी सदर मोहम्मद सबीर, मोहम्मद फ़रहाज और समाज सेवी आसिफ अनवर सहित अन्य सदस्यों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर काज़ी हाफिज भूरू मियां ने बताया कि 21 मार्च को ईद की मुख्य नमाज़ अदा की जाएगी।
150 साल से ज्यादा पुरानी है यह ऐतिहासिक ईदगाह
समाज सेवी आसिफ अनवर के अनुसार, नवाबों के दौर में बनी यह ईदगाह लगभग 150 से 200 वर्ष पुरानी है। 32 हजार स्क्वायर फीट में फैली इस रियासतकालीन ईदगाह की क्षमता करीब 10 हजार नमाज़ियों की है। भीड़ अधिक होने पर लोग पास की सड़क पर भी सफें बिछाकर इबादत करते हैं।
नमाज़ का समय और स्थान
शहर काज़ी और जिम्मेदारों द्वारा नमाज़ के समय की घोषणा कर दी गई है:
नई ईदगाह: सुबह 8:15 बजे (इमामत: अंजुमन मस्जिद के इमाम मोहम्मद आमिर)
पुरानी ईदगाह (लक्कड़ पीठा): सुबह 8:30 बजे शहर काज़ी ने बिरादराने इस्लाम से गुजारिश की है कि वे ईद की नमाज़ ईदगाह में ही अदा करें। जावरा शहर की ईदगाह सहित कुल 18 मस्जिदों में ईद की नमाज़ का एहतमाम किया जाएगा। रतलाम की अन्य मस्जिदों के समय की जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी।
रतलाम में मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

जावरा में मस्जिद में नमाज का समय

