"कहना है" संस्था के ओपन माइक में बिखरे सुरों के जलवे, नवोदित कलाकारों ने जीती श्रोताओं की वाहवाही

The melodies of "Kahna Hai" were on display at the open mic, with budding artists winning applause from the audience

"कहना है" संस्था के ओपन माइक में बिखरे सुरों के जलवे, नवोदित कलाकारों ने जीती श्रोताओं की वाहवाही

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, नगर की प्रसिद्ध कलाप्रेमी संस्था "कहना है" द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक भव्य 'ओपन माइक' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर की नवोदित प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। आयोजन में कलाकारों ने गायन, काव्य पाठ, स्टैंड-अप कॉमेडी और स्टोरी टेलिंग जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुरीली आवाजों और कविताओं से सजी शाम

कार्यक्रम की शुरुआत कराओके सिंगर्स की मधुर प्रस्तुतियों से हुई। आशीष चौहान, देवेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, नरेंद्र शेखावत और गोपिका बैरागी ने 'याद आ रहा है तेरा प्यार' और 'सैंयारा' जैसे गीतों से समां बांध दिया। वहीं, काव्य जगत के सितारों ने भी अपनी चमक बिखेरी; अज्ञात आशु ने वीर रस की कविताओं से जोश भरा, तो योगिता पवार, हेमंत सिंह और राजनंदिनी ने भावपूर्ण कविता पाठ किया। राष्ट्रीय कवि डॉ. चंचल सिंह चौहान ने देश-विदेश की ज्वलंत समस्याओं को हास्य के पुट के साथ पिरोकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।

लाइव बैंड और लिटिल मास्टर का जादू

कार्यक्रम में लाइव बैंड म्यूजिक के साथ चीकू कुमार, सानिध्य पवार, सम्यक जैन और शैली चंदेले ने ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण का केंद्र 'लिटिल मास्टर' परम सिसोदिया (दिव्यांग) रहे, जिनकी सुमधुर आवाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। मनोरंजन के तड़के के रूप में जाहिद शाह ने स्टैंड-अप कॉमेडी से हंसाया, तो अंजनी कुमार पांडे ने पिता को समर्पित लघुकथा 'आइना' और डिंपल यादव ने प्रभावी स्टोरी टेलिंग से अपने विचार साझा किए।

प्रतिभाओं का सम्मान और आठ वर्षों का सफर

संस्था के संस्थापक असीम पंड्या पिछले आठ वर्षों से रतलाम की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं। देर रात तक चले इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन असीम पंड्या, विशाल रेकवार और देव सिंह देवड़ा ने किया।

इस मौके पर संगीतकार गगन दलवी, प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न परसाई, महिमा पितलिया, हितेश बिलवानिया, जितेंद्र शर्मा, , संजय गिरी गोस्वामी, अनिल अखंड, अमित रावल, भावेश राजपूत, कवि श्याम सुंदर भाटी, विशाल वर्मा, दीपक राठौड़, किशु भाटिया, इन्फ्लूएंसर हर्शी बुरा, हैप्पी श्रीवास्तव सहीत जाने माने कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विपिन पोरवाल, प्रतिक पोरवाल एवं नवीन धारवा द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENT