नावमुक्त परीक्षा का मंत्र और बोर्ड परीक्षा की तैयारी: उत्कृष्ट विद्यालय में पीएम मोदी का संबोधन और गोपनीय सामग्री का वितरण

The mantra of free exams and preparation for board exams: PM Modi's address and distribution of confidential material at the School of Excellence

नावमुक्त परीक्षा का मंत्र और बोर्ड परीक्षा की तैयारी: उत्कृष्ट विद्यालय में पीएम मोदी का संबोधन और गोपनीय सामग्री का वितरण

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश मिला। पीएम मोदी ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने का अवसर मानना चाहिए।

विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने अभिभावकों से बच्चों पर दबाव न बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, पार्षद अनीता कटारा और बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सत्र को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

वहीं दूसरी ओर, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री का वितरण भी सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कलेक्टर प्रतिनिधि अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और डीईओ अनीता सागर की उपस्थिति में जिले के 58 केंद्रों में से 31 केंद्रों (जावरा, पिपलोदा, आलोट व बाजना) की सामग्री वितरित कर सुरक्षित थानों में रखवाई गई। शेष केंद्रों की सामग्री का वितरण अगले चरण में होगा।

बता दें कि 10 फरवरी से शुरू होने वाली हायर सेकेंडरी और 13 फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,402 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।