जावरा स्टेशन पर लगेंगे एस्केलेटर और कोच डिस्प्ले? आखिर कब सुधरेंगे जावरा स्टेशन के हालात? बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी देख समिति ने दी चेतावनी, सांसद प्रतिनिधि ने दिया जल्द निराकरण का भरोसा

Will escalators and coach displays be installed at Jaora station? When will the conditions at Jaora station improve?

जावरा स्टेशन पर लगेंगे एस्केलेटर और कोच डिस्प्ले? आखिर कब सुधरेंगे जावरा स्टेशन के हालात? बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी देख समिति ने दी चेतावनी, सांसद प्रतिनिधि ने दिया जल्द निराकरण का भरोसा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम/जावरा, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने सांसद सुधीर गुप्ता के नाम एक ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को सौंपा। समिति ने चेतावनी दी है कि सुविधाओं के अभाव में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह है प्रमुख मांगें और समस्याएं

ट्रेनों का स्टॉपेज: समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने मांग की कि जिन ट्रेनों का ठहराव पहले जावरा में था, उन्हें पुनः शुरू किया जाए और कुछ प्रमुख साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज भी दिया जाए।

आधारभूत संरचना: प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर टिकट खिड़की, वाटर कूलर, एसी वेटिंग रूम और कैंटीन जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। साथ ही प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन हेतु एस्केलेटर लगाने की मांग की गई।

कोच डिस्प्ले की समस्या: दोनों प्लेटफॉर्म पर 'कोच डिस्प्ले' न होने से यात्रियों को अपनी बोगी ढूंढने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

गंदगी और अंडरब्रिज: प्लेटफॉर्म नंबर 2 का निकास मार्ग कीचड़ और गंदगी से भरा है। समिति ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

शौचालय और पार्किंग: स्टेशन के बाहर शौचालय टेंडर प्रक्रिया लंबित होने से बंद है और वाहन पार्किंग की निश्चित जगह न होने से अव्यवस्था फैली रहती है।

सांसद प्रतिनिधि का आश्वासन: ज्ञापन स्वीकार करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि इन मांगों को सांसद सुधीर गुप्ता और संबंधित रेलवे अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सामने ही फोन पर अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव राजकुमार हरण, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा सहित प्रकाशचंद संघवी, नेमीचंद जैन, सुभाष डूंगरवाल और अन्य सदस्य उपस्थित थे।