राजेश तिवारी बने परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष; स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत
Rajesh Tiwari became the District Vice President of Parshuram Welfare Board; State Bank Pensioners Association gave a grand welcome
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम। एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी को मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा उनके निवास पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने तिवारी जी का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य आरएन विजयवर्गीय ने कहा कि तिवारी जी का दीर्घ अनुभव, कार्यकुशलता और समाज के प्रति अटूट समर्पण इस नए पद को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी जी अपनी निष्ठा और ईमानदारी से समाजहित में मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवानंद खत्री, अशोक महेश्वरी, एमएस डोडिया, दिनेश मालपानी, विजय सराफ, चंदन भाटिया और प्रमोद राघव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।