रतलाम स्थापना दिवस: महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

Ratlam Foundation Day: Paid homage by garlanding the statue of Maharaja Ratan Singh

रतलाम स्थापना दिवस: महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रतलाम शहर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गहलोत मित्र मंडल द्वारा रतनपुरी के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान "जब तक सूरज चांद रहेगा, रतन सिंह जी का नाम रहेगा" के नारों के साथ महाराजा की वीरता और योगदान को याद किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में पूर्व पार्षद इक्का भाई, विनोद राठौर, समर्थ पाटीदार, राजेश राठौर और पंकज राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अकरम चौधरी, रमेश परमार, कमलेश सिंधे, राजेश प्रजापत और शुभ दशोत्तर जैसे साथियों ने भी महाराजा की प्रतिमा पर नमन कर शहर की प्रगति और सुख-समृद्धि की कामना की।