महिला वर्ल्ड कप की जीत एसबीआई महिला कर्मचारियों ने मनाया जश्न, स्टाफ के साथ ग्राहकों को खिलाई मिठाई
SBI women employees celebrated the Women's World Cup victory, distributed sweets to customers along with staff
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर रविवार रात पूरा देश जश्नन मना रहा था, सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।
वहीं सोमवार सुबह बैंक खुलते ही सभी भारतीय स्टेट बैंक रतलाम शाखा की महिलाकर्मियों ने शाखा में पहुंचते ही अपने साथियो एवं मौके उपस्थित ग्राहकों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। स्टेट बैंक मुख्य शाखा मे तो मानो जैसे जीत के उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा था।
यहीं से एक आवाज आई "महिला शक्ति को देखो, जीत के उत्सव की सूत्रधार नम्रता शुक्ला, चांदना दवे, अनीता महादाणे, सुनिला अग्रवाल, अशिता सेठिया,अनिता बनोलिया लक्ष्मी पाटीदार तथा प्रियंका रत्नावत सभी ने उत्सव को सफल बनाने मे कड़ी मेहनत की।