रतलाम पुलिस ने 2 लाख 20 हजार के आभूषणों की चोरी करने वाले शातिर चोर धराया, पुलिस तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लाई रतलाम और बरामद की सामग्री

Ratlam police arrested a notorious thief who stole jewellery worth ₹2.2 lakh. The thief was brought to Ratlam from Tihar Jail and the items were recovered

रतलाम पुलिस ने 2 लाख 20 हजार के आभूषणों की चोरी करने वाले शातिर चोर धराया, पुलिस तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लाई रतलाम और बरामद की सामग्री

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने घर 2 लाख 20 हजार के आभूषणों की चोरी का पर्दाफाश कर इंदौर निवासी एक आरोपी को गिरफ्त किया। आरोपी को पुलिस ने तिहाड़ जेल से लाकर प्रोडक्शन वारंट पर फिर से गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी के आभूषण की वसूली की। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा घर में हुई चोरी की वारदात का सफल पर्दाफाश किया।

दरअसल 20 मार्च 2025 को फरियादी मोहित मंत्री पिता सत्यनारायण मंत्री निवासी 49, टीआईटी रोड, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके रतलाम स्थित घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना स्टेशन रोड में अपराध धारा 305ए, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह, उम्र 20 वर्ष, जाति सिकलीगर, निवासी 449 आकाश नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर को गिरफ्तार किया वहीं इसके अन्य फरार साथी राजसिंह पिता किरण सिंह, निवासी आकाश नगर, इंदौर और सुखबीर सिंह पिता रघुवीर सिंह, निवासी आकाश नगर, इंदौर की तलाश में पुलिस जुटी है। 

पुलिस ने की कार्यवाही

एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चोरी एवं संपत्ति संबंधी लंबित अपराधों के निराकरण के  निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उनि मुकेश सस्तिया, प्रआर 921 देवीलाल गुर्जर, प्रआर 525 जितेन्द्र बघेल, आर 812 लोकेन्द्र सोनी, आर 666 विनोद माली, आर 208 राकेश निनामा, आर 82 ललित वर्मा, आर 962 राकेश दांगी सम्मिलित थे।

टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, एवं सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों से चोरी में संलिप्त आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह निवासी इंदौर के रूप में हुई। आरोपी के तिहाड़ जेल में होने की सूचना पर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

यह किया जप्त 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर 1 सोने की चैन, 2 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के नाक के कांटे, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 3 जोड़ी चांदी की पायजेब, 3 जोड़ी चांदी की बिछिया, 30 चांदी के सिक्के जिसकी कुल जप्त मशरुका कीमती ₹2,20,000/- है।