नेक काम करने पर मिली शाबाशी, सोने चांदी के आभूषण सहित लावारिस पर्स मिलने पर ईमानदारी का परिचय देते हुए माणकचौक पुलिस की मदद से लौटाए
Received praise for doing a good deed, showed honesty when an unclaimed purse containing gold and silver jewellery was found and returned with the help of Manakchowk police
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, माणकचौक थाना क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, प्रहलाद पिता कन्हैयालाल अग्रवाल निवासी नागरवास रतलाम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।दरअसल बात यह थी कि अमजद पिता उमर शाह नि. नयापुरा रतलाम का पर्स दिनांक 18 अक्टूबर को नौलाईपुरा मे कहीं गिर गया था जिसके अंदर सोने का मंगलसूत्र मय सोने के मोती व सोने की अंगुठी, एक चांदी की अंगुठी नग गुलाबी कलर का लगा व कान के टाप्स एक जोड़ थे।
वह पर्स नगरवास निवासी प्रहलाद अग्रवाल को मिला तो उन्होंने बिना देर किए थैली को लेकर माणकचौक पुलिस थाने पहुंचकर ईमानदारी का परिचय दिया। उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले एवं सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव ने उस पर्स को मालिक का पता लगाकर बुलाया और उनको पर्स सुरक्षित वापस लौटाया। इस नेक कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रहलाद पिता कन्हैयालाल अग्रवाल की ईमानदारी और सज्जनता की सराहना की।
Advertisement


