पीछा मत करो तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, बदमाश पुलिस से यह कहकर आभूषण फेंककर पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकले

Don't chase us, we are returning your belongings. The criminals said this to the police and then threw away the jewellery and ran away from the police

पीछा मत करो तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, बदमाश पुलिस से यह कहकर आभूषण फेंककर पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकले

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

सैलाना, रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस बनकर वृद्ध से सोने के आभूषण ठगने वाले गिरोह का सैलाना पुलिस ने खुलासा किया आभूषण तो बरामद हो गए लेकिन अज्ञात आरोपी भाग निकले।

दरअसल 22 अक्टूबर को फरियादी सुशील शर्मा द्वारा थाना सैलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे सुबह 9:00 बजे शंकर मंदिर, गोविंद कुंड (मोहल्ला जुनावास) दर्शन करने गए थे। दर्शन उपरांत जब वे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी रुद्र पेट्रोल पंप के पहले दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर अपने आपको पुलिसकर्मी बताते हुए आईडी कार्ड दिखाया। उक्त व्यक्तियों ने चेकिंग के बहाने फरियादी के गले की सोने की चैन व हाथ की अंगूठी उतरवाई और “सुरक्षा हेतु जांच” कहकर उन्हें कागज की पुड़िया में रख लिया। बाद में उन्होंने दूसरी पुड़िया फरियादी को देकर चले गए। फरियादी ने जब पुड़िया खोली तो उसमें नकली चैन व अंगूठी निकली। बदमाश उनकी लगभग 3 तोला सोने की चैन व अंगूठी (कीमत लगभग ₹60,000 लेकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 492/25 धारा 318 भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई 

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना की टीम ने अनुसंधान प्रारंभ किया। थाना प्रभारी श्रीमती पिंकी अजनार एवं निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पेट्रोल पंपों के कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर जाते देखा गया। टीम ने उनका पीछा करते हुए जावरा से हुसैन टेकरी मार्ग तक ट्रेस किया। संदेहियों के जावरा क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। संदिग्धों ने पुलिस को देखकर MP-04-YD-2092 नंबर की मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने एक कागज की पुड़िया फेंकते हुए कहा — “हम तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, पीछा मत करो।” पुलिस द्वारा पुड़िया उठाकर जांच की गई जिसमें एक सोने की चैन और अंगूठी बरामद हुई। थाना लाकर फरियादी को बुलाया गया, जिन्होंने अपने सोने के आभूषणों की सुनिश्चित पहचान की। पंचनामा बनाकर आभूषणों को जब्त किया गया। बता दें ईरानी गैंग के 2 अज्ञात आरोपी फरार है।

घटना में इस्तेमाल वाहन जप्त

मोटरसाइकिल क्रमांक MP-04-YD-2092,  मालिक सईद पिता रईस खान निवासी कोहेफीजा, नशे मेंमन गार्डन, भोपाल पाया गया। वाहन मालिक एवं संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम भोपाल रवाना की गई है।

एक सोने की चैन एवं अंगूठी कुल वजन लगभग 3 तोला, अनुमानित मूल्य : ₹3,60,000/-

Advertisement