मध्यप्रदेश भाजपा की सरकार  में जंगलराज, दलितों और आदिवासियों पर अपराध का लगातार बढ़ रहा ग्राफ - रश्मि सिंह , कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Jungle Raj in Madhya Pradesh BJP government, crime against Dalits and tribals is continuously increasing - Rashmi Singh, Congress demands resignation of Chief Minister

मध्यप्रदेश भाजपा की सरकार  में जंगलराज, दलितों और आदिवासियों पर अपराध का लगातार बढ़ रहा ग्राफ - रश्मि सिंह , कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, कांग्रेस की प्रवक्ता रश्मि सिंह ने  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक जी के निर्देश पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में दलितों, आदिवासियों एवं ओबीसी समाज के लोगों पर जघन्य अपराध, अत्याचार एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही हैं।अभी ताजा मामला भिण्ड जिले का है वहां पर ज्ञान सिंह जाटव को कुछ दबंगों ने अपहरण कर उसको पेशाब पिलाई। पीड़ित दलित वर्ग का है ,इस घटना से सम्पूर्ण दलित समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।जो अपराधी हैं ,उनको मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बचाने का काम कर रही है।भिण्ड  सहित ग्वालियर,चम्बल क्षेत्र में वर्ग संघर्ष की स्थितियां बन रही हैं कौन जिम्मेदार है ??

मध्य प्रदेश में दलित अत्याचारों की बढ़ती श्रृंखला

मध्य प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में दलितों पर अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में मध्य प्रदेश में 7,732 दलित अत्याचार के मामले दर्ज हुए, जो देश में तीसरे स्थान पर है। भाजपा शासित राज्यों में दलितों के खिलाफ अपराधों का दर सबसे अधिक है। हाल की कुछ प्रमुख घटनाएं निम्नलिखित है, यह है प्रमुख घटनाओं का विवरण

16 अक्टूबर 2025 कटनी

एक दलित युवक को अवैध रेत खनन का विरोध करने पर सरपंच के पुत्र और तीन अन्य ने पीटा और पेशाब पिलाया। 

27 नवंबर 2024 शिवपुरी

30 वर्षीय दलित नरद जाटव को सरपंच पदमा सिंह धाकड़ और परिजनों ने बोरवेल विवाद में लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। 8 गिरफ्तार। 

20 जून 2025 छतरपुर

19 वर्षीय दलित किशोर पंकज प्रजापति को राशन मांगने पर गोली मार दी गई। 

21 जुलाई 2024 खजुराहो

दलित सफाईकर्मी रोहित वाल्मीकि को पुलिस ने वाहन ओवरटेक करने पर पीटा। 

25 जुलाई 2024 कटनी

एक दलित मां और उसके नाबालिग पुत्र को पुलिस ने थाने में पीटा। 

11 जनवरी 2025 छतरपुर 

20 परिवारों को दलित व्यक्ति से प्रसाद लेने पर सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा। 

13 अक्टूबर 2025 दमोह

पुरुषोत्तम कुशवाहा को अवैध शराब विक्रेता ने पैर धोने का पानी पिलाया और  पूजा की शपथ दिलाई। 

ये घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि मध्य प्रदेश में "जुल्म का जंगलराज" कायम है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, वह  विदेश यात्राएं कर रहे हैं। और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। एनसीआरबी डेटा बताता है कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों पर अपराधों की दर 43.4% है, जो देश में सबसे अधिक है। विधानसभा चुनाव 2023 के समय एक आदिवासी युवक के एक भाजपाई ने पेशाब कर दी थी, जिससे पूरा आदिवासी समाज शर्मसार हुआ ,एवं अपमानित हुआ।

भाजपा के राज में जातिवाद के नाम पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। धर्म के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है। ऐसी स्थितियां इसलिए बन रही हैं क्योंकि मोहन यादव जी से मध्यप्रदेश नहीं सम्हल रहा है!! भाजपा राज में दलितों, आदिवासियों, एवं ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिसमें अनिल मिश्रा जैसे लोग आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी दलितों, आदिवासियों एवं ओबीसी समाज के साथ खड़ी है। एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के इस्तीफे की मांग करती है।

Advertisement