रतलाम पुलिस की बड़ी उपलब्धि: एसपी कार्यालय और 5 थानों को मिला ISO प्रमाण पत्र

Ratlam Police achieves major milestone: SP office and 5 police stations receive ISO certification

रतलाम पुलिस की बड़ी उपलब्धि: एसपी कार्यालय और 5 थानों को मिला ISO प्रमाण पत्र

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल निर्देशन में रतलाम पुलिस ने मानकीकरण और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दो एसडीओपी ऑफिस (रतलाम व जावरा), पुलिस लाइन और 5 थानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र से नवाजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रतलाम रेंज, निमिष अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को यह प्रमाण पत्र सौंपे। डीआईजी महोदय ने इस सफलता को पारदर्शी और जनोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

इसलिए मिला सर्टिफिकेट 

थानों और कार्यालयों के बेहतर रखरखाव, व्यवस्थित कार्यप्रणाली और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में एएसपी विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय और जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

ये हुए सम्मानित

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, स्टेशन रोड (रतलाम) - जितेंद्र सिंह जादौन , सरवन में अर्जुन सेमलिया, ताल में तूर सिंह डावर, पिपलौदा के रमेश कोली , बरखेड़ा के रविन्द्र दंडोतिया हुए सम्मानित।

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सुधार जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा।