रतलाम मंडल: इमरजेंसी कोटा (EQ) के आवेदन जमा करने के समय में बड़ा बदलाव
Ratlam Division: Major change in the time for submission of Emergency Quota (EQ) applications
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, 13 जनवरी 2026 रेलवे बोर्ड के नए निर्देशों के बाद अब रतलाम मंडल ने ट्रेनों के इमरजेंसी कोटा (Emergency Quota) के लिए आवेदन जमा करने की समय-सीमा में बदलाव किया है। यह निर्णय ट्रेनों के आरक्षण चार्ट (Reservation Chart) बनने के समय में हुए बदलाव के कारण लिया गया है, जिसके तहत अब चार्ट ट्रेन छूटने से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुचारू प्रबंधन के लिए नई समय-सारणी लागू की गई है।
इमरजेंसी कोटा आवेदन के लिए नया समय: यात्रियों को अपनी ट्रेन के प्रस्थान समय के अनुसार निम्नलिखित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने होंगे:
