जावरा के गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब पर धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Lohri festival was celebrated with great pomp at Gurudwara Shri Dukh Nivaran Sahib in Jaora

जावरा के गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब पर धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब में मंगलवार को पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे हुई, जहाँ ज्ञानी हंसराज सिंह जी ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।

कीर्तन के पश्चात गुरुद्वारे के बाहर पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसमें समाजजनों ने तिल, मूंगफली और गजक अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों और बच्चों ने अग्नि के फेरे लेकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर वरताया गया। इस दौरान समाज अध्यक्ष राजिंदर सिंह गंभीर सहित अमृत सिंह सेठी, हरपाल सिंह गंभीर, अशोक मोंगा, सतपाल मोंगा, इंद्रपाल सिंह सेठी, मंजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह मदान, अपार सिंह गंभीर, जसविंदर सिंह खंडूजा, गुरजीत सिंह गंभीर, बलविंदर सिंह सेठी, कुलजीत सिंह गुर, शैलेंद्र सिंह गुर, रिशु गंभीर, जिम्मी सिंह, टिंकल सिंह आदि समाजजन मौजूद थे।