छात्र संघ चुनाव, छात्रवृत्ति, बस सेवा, वाई-फाई और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की मांग सहित अन्य समस्याओं को लेकर एनएसयूआई शहर अध्यक्ष ने सौंपा सी एम के नाम ज्ञापन
NSUI city president submitted a memorandum to the CM regarding student union elections, scholarships, bus service, Wi-Fi and sanitary pad vending machines, among other issues
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, एन.एस.यू.आई. के माध्यम से अपनी कुछ महत्वपूर्ण मांगों को आपके समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं। ये मांगें न केवल हमारे कॉलेज बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सभी कॉलेजों के छात्रों के हित में हैं। मांगों में एनएसयूआई ने बताया कि छात्र संघ चुनाव (Student Union Election) पिछले कई वर्षो से मध्य प्रदेश के सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। यह छात्रों को अपनी समस्याओं को उठाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर देता है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करवाए जाएं।
छात्रवृत्ति का भुगतान (Scholarship Payment) पिछले कई सालों से छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम आपसे निवेदन करते हैं कि सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करवाएं।
बस सेवा (Bus Services) कई छात्रों को कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है, पिछले साल सरकार द्वारा बस सुविधा चालू करवायी गई थी किन्तु इस वर्ष उसे समाप्त कर दिया गया है। जिस कारण दूर-दराज के इलाकों के छात्र छात्राओं को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में बस सेवा दोबारा शुरू करवाई जाए।
मुफ्त वाई-फाई सेवा (Free WiFi Service) डिजिटल युग में, इंटरनेट शिक्षा का एक अभिन्न अंग बन गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग कर सकें।
सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन (Sanitary Pad Vending Machines) महिला छात्रों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कॉलेज के परिसर में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई जाएं।
जनजाति गौरव भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा की स्थापना हेतु केवल स्थान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में पूर्व में भी की गई थी, स्थान उपलब्ध करावे।
अतः आपसे अनुरोध है कि आप हमारी इन जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करें और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने का कष्ट करें। प्रदेश महासचिव आयुष सिंह राठौर ने बताया की हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी करे अन्यथा हमें उग्र आन्दोलन करने हेतु विवश होना पड़ेगा।इस मोके पर जिला महासचिव अश्विन पाल, ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, मनीष जाट, गोपाल गुर्जर, पंकज परमार, आदित्य जाट, चित्रांश जोशी,अर्पित चौधरी, अन्य कई मोजूद थे। शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने छात्र संघ चुनाव की फायदे बताये और कहा अन्य राज्य के छात्र संघ चुनाव मे हमारे मुख्यमंत्री चुनाव की बधाई देते है और अपने प्रदेश मे चुनाव नहीं करवाते ये दोगली राजनीति बंद करें।