महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों को मेले में दी निःशुल्क पार्किंग की सुविधा, मेले में 6 स्थानों पर कर सकेंगे निःशुल्क वाहन पार्किंग
Mayor Prahlad Patel provided free parking facilities to citizens at the fair, allowing free parking at six locations
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय नवरात्री मेले में आने वाले नागरिकों को अपने वाहन पार्क करने हेतु 6 स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग की सुविधा दी है जिसके तहत पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड रोटरी उद्यान में नागरिक अपने वाहन निःशुल्क पार्क कर सकेंगे। उक्त पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे फिर भी नागरिक अपने वाहन की सुरक्षा स्वंय करें।
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देश पर निगम आयुक्त ने आदेश जारी किया है जिसमें लिखा है कि श्री कालिकामाता नवरात्री मेला परिसर में लगाये गये 5 स्थानो पर वाहन पार्किंग स्टेण्ड के ठेकेदारो द्वारा दर्शनार्थियों से अभद्र व्यवहार किये जाने एवं अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत प्राप्त हो है। जिसे देखते हुए श्री कालिकामाता नवरात्री मेला परिसर में लगाये गये पांचो स्थानो पर वाहन पार्किंग स्टेण्ड का ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। उस परिसर में वाहन पार्किंग स्थल निःशुल्क रहेगा तथा राजस्व स्वास्थ्य अधिकारी उक्त स्थानो पर व्यवस्थित वाहन रखवाये जान के लिए विभाग के दो-दो कर्मचारी को नियुक्त किया जाएगा।
वाहन पार्किंग का एक पोस्टर विवादित बन गया जिसमें लिखा था कि 11 बजे बाद वाहन की कोई जवाबदारी नहीं रहेगी। वहीं दो पहिया के 20 रुपए और कार के 30 रुपए थे।