पूर्व सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो नेताप्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष
Former Sailana MLA Harshvijay Gehlot became the Congress district president while leader of opposition Shantilal Verma became the city Congress president
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए बदलाव किया। पूर्व सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत को ग्रामीण तो वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 71 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। रतलाम में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत को फिर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है।

Advertisement

अध्यक्षों में बदलाव को लेकर काफी समय से कवायद चल रही थी। जिला अध्यक्षों की घोषणा के पूर्व वरिष्ठ नेताओं को जिलों में भेजकर चर्चा कराई गई थी। शहर अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र सिंह उठाना, फैयाज मंसूरी, यास्मिन शैरानी सहित कई भी दावेदार थे। वहीं ज्यादा अटकलें शैलेन्द्र सिंह उठाना का नाम भी ऊपर था। कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष पद से वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया को हटाकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को नया शहर कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किया है। वर्मा दिखला निगम में नेताप्रतिपक्ष भी है।
Advertisment

