रतलाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 मोटरसाइकिलें बरामद, 4 गिरफ्तार
Ratlam Police's major strike: Inter-state bike theft gang busted, 9 motorcycles recovered, 4 arrested
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम शहर में पिछले कुछ समय से सक्रिय वाहन चोरों के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में शहर के थानों और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह को दबोचा है। इस कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी सहित तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी से माणकचौक, स्टेशन रोड और डीडी नगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया है।
चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र से पकड़ाया गिरोह
एएसपी विवेक कुमार लाल और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों सायबर सेल की मदद से संदिग्धों पर नजर रखी। रानीसिंह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को रोका। जब वे बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाए और पूछताछ में घबराने लगे, तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। मुख्य आरोपी विकास पिता लालु मचार निवासी झाबुआ और उसके तीन नाबालिग साथियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।