कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अभियान के तहत जनता ने किए 6 हजार 156 हस्ताक्षर, अभियान प्रभारी राजा चौकसे ने कहा, वोट चोरी रोकना देशप्रेम , वोट चोरी करना देशद्रोह है

Congress' signature campaign, under which the public submitted 6,156 signatures. Campaign in-charge Raja Chaukse said, "Preventing vote theft is patriotism, vote theft is treason

कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, अभियान के तहत जनता ने किए 6 हजार 156 हस्ताक्षर, अभियान प्रभारी राजा चौकसे ने कहा, वोट चोरी रोकना देशप्रेम , वोट चोरी करना देशद्रोह है

वोट चोरों से लड़ना लोकतंत्र बचाने का मिशन है- शांतिलाल वर्मा, पहले लड़े थे अंग्रेजी गौरो से , अब लड़ेंगे वोट चोरों से- पारस सकलेचा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन पर हस्ताक्षर अभियान के तहत 6156 लोगों ने हस्ताक्षर किए। शहर कांग्रेस द्वारा बाजना बस स्टैंड , कस्तूरबा नगर , जवाहर नगर , पर स्टाल लगाकर प्रातः 11 से 5 बजे के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी तथा इंदौर के युवा नेता राजा चौकसे ने जनता के उत्साह की सराहना करते कहा की वोट चोरी के खिलाफ लड़ना देशप्रेम और देशभक्ति है , वोट चोरी करना देश के साथ गद्दारी तथा देशद्रोह है। शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा की बाबा साहब के संविधान की हत्या और आरक्षण को खत्म करने की साज़िश रचने वाले  वोट चोरों को सबक सिखाना होगा , हमें संविधान बचाना है , लोकतंत्र बचाना है।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा की अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ना कांग्रेस कार्यकर्ता के खून और डीएनए का हिस्सा है। 200 साल से लड़ रहे हैं। पहले अंग्रेजी गौरो से लड़े थे , अब वोट चोरों से लड़ेंगे। इस मौके पर महेंद्र कटारिया , मयंक जाट , यास्मीन शेरानी , कुसुम चाहर आशा रावत , कमरुद्दीन कछवाया , नाशिर कुरेशी , सलीम मोहम्मद बागवान, शैलेंद्रसिंह अठाना , बसंत पंड्या , केएल गौसर , राजीव रावत आदि ने भी संबोधित किया। हस्ताक्षर अभियान को मूर्तरूप देने वाले रामचंद्र धाकड़ ,शांतु गवली, राजीव रावत का  राजा चौकसे द्वारा अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विनोद मिश्रा मामा , अमर सिंह शेखावत , संगीता कांकरिया , सुजीत उपाध्याय , फैयाज मंसूरी , पार्षदगण फखरुद्दीन मंसूरी , केसरबाई , रजनीकांत व्यास, हितेश पैमाल , सोहेल काजी , गणेश यादव , साबिर भाई , राजनाथ यादव , प्रदीप राठौर , मेहमूद शेरानी , सोनू व्यास ,‌ राजेश प्रजापत, अनिल भटनागर , बच्चा खान , मनोज पांडे, अनिल नांदेचा , रमेश शर्मा , केजार मनासी , युसूफ शाह , आरिफा कछवाया , रोहित मीणा ,  रमेश पोरवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisement