प्रत्येक मतदाता तक अभियान को पहुंचाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रीय व्यापी अभियान को समर्थन के लिए हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक
Block Congress meeting held to support the nationwide campaign by running a signature campaign to reach every voter
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा/रतलाम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर एवं ग्रामीण की बैठक सांई रिसोर्ट खाचरोद रोड जावरा पर जावरा विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र कुमावत मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई जिसमें राहुल गांधी जी के राष्ट्रीय व्यापी अभियान "वोट चोर गद्दी छोड़" को प्रत्येक पोलिंग पर वृहद स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक अभियान को पहुंचाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रीय व्यापी अभियान को समर्थन देने हेतु मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील कोचट्टा एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, कांग्रेस नेता नीति राज सिंह, हरिनारायण अरोड़ा, बलवंत सिंह गोदी शंकर, उबेद अंसारी एडवोकेट, वरुण जी श्रोत्रिय, यासमीन खान ने संबोधित किया संचालन सुशील कोचट्टा ने किया और आभार कार्यवाहक अध्यक्ष गुड्डू पठान ने माना।
बैठक में ये नेता भी थे शामिल
बैठक में नगर पालिका पार्षद एवं सभापति मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, आसिफ कबाड़ी, अनीश कल्याणे , शौकत कुरैशी, निजामुद्दीन (पेपा भाई) आमिर खान कैप्टन एवं मोहन सैनी, मसूद परदेसी, महेंद्र गंगवाल, खालिद सर, बाबूलाल निंबे, शांतिलाल जी दसेड़ा, रिजवान पठान, अनिल सोनी, नंदकिशोर राठौर, पीरु लाल सूर्यवंशी, अशोक सिसोदिया, श्रीपाल जैन, रोशन सेठ मावता,मेहमुद ताती, विमल पोखरना, बंटी भाई, कृष्णा अखेड़िया, बाले भाई, उमर खान, अशोक माली, सैयद अतहर अली, नईम भाटी, बद्दी भाई, अशफाक भाई, राजेंद्र कल्याणे, मुस्ताक जीजा, असलम राजा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।