राॅयल काॅलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किया साइबर, महिला अपराध और कानून का ज्ञान, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, जेंडर इक्वलिटी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Royal College students gained knowledge about cybercrime, women crimes and law, ways to avoid online fraud, gender equality, Beti Bachao Beti Padhao and many other schemes

राॅयल काॅलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किया साइबर, महिला अपराध और कानून का ज्ञान, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, जेंडर इक्वलिटी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं के प्रति किया जागरूक

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, महिला एवं बाल विकास विभाग, रतलाम और रतलाम पुलिस के संयुक्त तत्वाधान से राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज में साइबर सूरक्षा जागरूकता एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनिल सेन ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहद और अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य, जेंडर एक्वेलिटी विषय पर जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होनें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला। 

सालाखेड़ी चैकी प्रभारी उपनिरीक्षण मुकेश यादव ने विद्यार्थीयों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, आनलाईन ठगी, साइबर बूलिंग और फिशिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रतलाम शहर-1 सुश्री हेमलता गेहलोत ने प्रतिभागियों को पोषण माह के अंतर्गत पोषण एवं अनिमिया पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के फार्मेसी प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. कपिल केरोल, डाॅं. अमित शर्मा, डाॅ. संतोष पाटीदार, प्रो. गजराज सिंह राठोर, व बंकट अकोदिया उपस्थित रहें।

Advertisement