एसआईआर कार्य के बदले कर्मचारियों को मिला तोहफा !! नवंबर माह का वेतन रोकने से कर्मचारी हुए परेशान

SIR employees receive a gift in return for their work!! Withholding November salaries upsets employees

एसआईआर कार्य के बदले कर्मचारियों को मिला तोहफा !! नवंबर माह का वेतन रोकने से कर्मचारी हुए परेशान

 डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, मध्यप्रदेश चुनाव आयोग के आदेशानुसार  सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित जिला रतलाम में विशेष गहन पुनरीक्षण,( एस आई आर) कार्यक्रम,पिछले 4 नवंबर से चल रहा है, इसमें सम्पूर्ण जिले के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करके , अधिकारियों का अत्यधिक दबाव सहन करके 90% के लगभग कार्य पूर्ण कर दिया है। अधिकारियों के दबाव से कई कर्मचारियों (बीएलओ) की मौत की खबरें मीडिया के माध्यम से सभी देखी सुनी हैं। यह बात कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। 


सिंह ने बताया कि रतलाम जिला प्रशासन ने सभी कर्मचारियों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया है , जिसके कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों को दैनिक जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  कई कर्मचारियों की 5 तारीख को बैंक ऋण की मासिक किश्त कटती है,ऐसी परिस्थिति में अगर वेतन भुगतान नहीं होता है,तो कर्मचारियों की सिविल खराब होगी,एवं मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ रही है। जिला प्रशासन स्पष्ट नहीं कर रहा है कि वेतन क्यों रोका गया??  कांग्रेस के रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शहर अध्यक्ष शान्ती लाल वर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि  कर्मचारियों का दिनांक 5 दिसम्बर से पूर्व वेतन भुगतान नहीं हुआ , तो कांग्रेस पार्टी जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी।