आयशा सिद्दीका इंग्लिश मीडियम मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में धूमधाम से मना 79 वा स्वतंत्रता दिवस
Ayesha Siddika English Medium Memorial Girls School celebrated 79th Independence Day with great pomp
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, शहर आयशा सिद्दीका इंग्लिश मीडियम मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में 79 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण बतौर मुख्य अतिथि रही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मिन शैरानी द्वारा किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि रही यास्मिन शैरानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 15 अगस्त, 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन उन वीर सेनानियों को याद करने का है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। यह दिन देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। भारत की आजादी का संघर्ष लंबा और कठिन था। यह केवल बड़े नेताओं का आंदोलन नहीं था, बल्कि इसमें देश के कोने-कोने से सामान्य लोग, किसान, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आजादी के 79 साल पूरे हो चुके है। साथ ही छात्राओं को शैरानी ने मन लगाकर पढ़ने की हिदायत दी।
शैरानी के संबोधन के बाद छात्राओं ने भी मंच से वीर शहीदों की कहानी बताते हुए भारत कैसे ब्रिटिश राज से आजाद हुआ स्पीच देकर जानकारी दी। कार्यकम के अंत में सभी छात्राओं को मिठाई वितरित की गई। वहीं सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता की बधाई दी। इस मौके पर कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष आसिफ खान, मौलवी मोहसिन, रफ़ीकुद्दीन शेख, प्राचार्य अनम खान सहित सभी स्टाफ मौजूद था।
Advertisement

