वेरे मज़दूर संघ ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य युवा संगोष्ठी हुई, स्वामी विवेकानंद के विचारों को साक्षात् कर संकल्प लिया - रेलवे में युवाओं को रेल हित में कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की और अग्रसर होना चाहिए - एडीआरएम अक्षय कुमार
W r Mazdoor Sangh organised a grand youth seminar on National Youth Day, took a pledge after witnessing the thoughts of Swami Vivekananda
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ कार्यालय में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पूर्व रेलवे अस्पताल रतलाम में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए जिसमें प्रमुख रूप से सीएमएस राजेश कुमार बेन, डा.अविनाश कुमार, डा.अर्चना उपाध्याय,महेंद्र तटवाड़े, डा. के विशेष मार्गदर्शन में आयोजित किया गया सभी ने स्वामी जी पर अपने विचार व्यक्त और उनका अनुसरण करने हेतु कहा गया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया सायं काल मजदूर संघ कार्यालय में युवा संगोष्ठी आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि एडीआरएम अक्षय कुमार, सीनियर डीईई टीआरओ महेश कुमार गुप्ताआ रहे । अतिथियों का स्वागत युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर एवं महिला युवाध्यक्ष श्रेया चोऋषि ने किया। एडीआरएम अक्षय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा रेलवे में युवाओं को रेल हित में कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की और अग्रसर होना चाहिए। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय रेल युवा हैं युवा संगठित होकर रेल एवं संगठन के लिए कार्य करें,स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर सकारत्मक दिशा में कार्य करते रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संबोधित करते हुए यह दौर युवाओं का हैं सकारात्मक सोच के साथ चलकर संगठन को मजबूत करें । संगोष्ठी में कई युवाओं ने अपनी बात रखी और स्वामी जी के विचारों को जीवन में अमल करने की बात कही। इसके पश्चात इंजीनियरिंग एवं मैकेनिक ब्रांच की युवा समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी ,मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लू सी सदस्य गौरव संत,शाखा सचिव दीपक गुप्ता, बापी चौधरी,अमित चौहान,शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, इमरान खान,सुनील डागर, जयंत अग्रवाल, नवनीत कुशवाह,रामेश्वर मीणा, राजकुमार द्रविड़ शिवकुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा,महिला समिति अध्यक्ष रंजीता वैष्णव,सुनीता राठौर,आशा कंडारे सहित भारी संख्या में युवा रेल कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।