रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मी सउनि दिनेश चंद्र नागर और साइबर सेल के विपुल भावसार  डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) अवॉर्ड से हुए सम्मानित

Two policemen of Ratlam Police were honoured with DGCR (Director General’s Commendation Roll) Awarded

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मी सउनि दिनेश चंद्र नागर और साइबर सेल के विपुल भावसार  डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) अवॉर्ड से हुए सम्मानित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, प्रदेश में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अनुशंसा पर प्रशस्ति पत्र एवं डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाता है। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं अनुकरणीय सेवा की समीक्षा उपरांत दिया जाता है।

नवम्बर 2024 माह में प्रदेश के 80 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को यह सम्मान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदाय किया गया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अनुशंसा पर रतलाम पुलिस के दो अधिकारी कर्मचारी सउनि दिनेश चन्द्र नागर, थाना बिलपांक (लगातार 15 वर्षों तक सराहनीय सेवा हेतु) और आरक्षक 218 विपुल भावसार – सायबर सेल, जिला रतलाम (अनसुलझे प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका) को भी यह गौरव प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दोनों को इस उपलब्धी पर बधाई दी। यह सम्मान पूरे जिले की पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दें।

Advertisement