हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर का जर्जर बंगला बन रहा नशेड़ियों का अड्डा, बंगले में लोहे के दरवाजे, खिड़की सहित कई चीजें निकाल ले गए, अगला निशाना रहवासी क्षेत्र हो सकता है

The dilapidated bungalow of the Chief Engineer of Housing Board is becoming a den of drug addicts, many things including iron doors and windows have been stolen from the bungalow, the next target could be the residential area

हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर का जर्जर बंगला बन रहा नशेड़ियों का अड्डा, बंगले में लोहे के दरवाजे, खिड़की सहित कई चीजें निकाल ले गए, अगला निशाना रहवासी क्षेत्र हो सकता है

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, शहर के विक्रम नगर स्थित म.प्र. हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर का पुराना बंगला लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह भवन उपेक्षा के कारण असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का अड्डा बन चुका है। आय दिन यहां नशा करने वाले नशा करते है और फिर आपस में विवाद कर आसपास के लोगों को परेशान करते है। 

बंगले को देखने पर पता चलता है नशेड़ियों ने इस बंगले की खिड़कियां और दरवाजे तक निकालकर बेच दिए हैं। बीते बुधवार 20 अगस्त को स्थिति और गंभीर हो गई जब असामाजिक तत्व बंगले का अंतिम लोहे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां के निवासियों द्वार विरोध करने पर अज्ञात युवक भाग निकले और चोरी की वारदात होते होते बचा गई। कालोनी निवासी भय भीत है, इनका अगला कदम कालोनी के घर भी हो सकते है।

कॉलोनी निवासी तरनी व्यास ने हाउसिंग बोर्ड प्रशासन से निवेदन किया है कि इस जीर्ण-शीर्ण भवन को तत्काल गिराया जाए, ताकि नशेड़ियों को छुपने का ठिकाना न मिल सके। उनका कहना है कि इस कदम से कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में चोरी जैसी आपराधिक वारदाते नही हो पाए गी । साथ ही यदि यह पुराना भवन भविष्य में अचानक ढह गया, तो संभावित जनहानि और दुर्घटनाओं से भी बचाव संभव होगा।

Advertisement