SBI अवार्ड स्टाफ इंप्लाइज यूनियन का बड़ा कदम: पेंशनर साथियों और कर्मचारियों के बीच पहुंचे पदाधिकारी

SBI Award Staff Employees Union takes a major step: officials reach out to fellow pensioners and employees

SBI अवार्ड स्टाफ इंप्लाइज यूनियन का बड़ा कदम: पेंशनर साथियों और कर्मचारियों के बीच पहुंचे पदाधिकारी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, आज याने 20 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ इंप्लाइज यूनियन द्वारा रतलाम की विभिन्न शाखाओं में सोसाइटी डायरी वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में इंदौर जोन के डीजीएस पंकज पोरवाल, महेश जोशी और राजेश गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पेंशनर साथियों ने किया भव्य स्वागत

इंदौर और रतलाम से पधारे पदाधिकारियों— अमित शुक्ला, कल्पेश बैरागी और पीयूष चौधरी का बैंक के पेंशनर साथियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने यूनियन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पेंशनर साथी राजेश कुमार तिवारी, नरेंद्र सोलंकी, रमेश शर्मा, श्याम ललवानी, राजरिषी दुबे और प्रमोद राघव उपस्थित रहे।

शाखाओं का दौरा और मेल-मुलाकात

यूनियन के पदाधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज शाखा भी पहुंचे। यहां विशेष रूप से कोणार्क चौऋषिया ने सभी का स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद पदाधिकारियों ने हाथी खाना शाखा का दौरा किया, जहां सतीश भावे, किरण वशिष्ठ और अन्य साथियों ने नेताओं का स्वागत कर डायरी वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।