इंगोरिया अमृत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बैनर तले निःशुल्क आंखों की जांच के शिविर का हुआ आयोजन, 15 मरीजों के मोतियाबिंद का निशुल्क होगा ऑपरेशन
A free eye check-up camp was organised under the banner of Ingoria Amrit Hospital and Research Centre, 15 patients will undergo free cataract surgery
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, त्रिपोलिया गेट स्थित हकीमी बाजार मल्टी मे इंगोरिया अमृत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बैनर तले निःशुल्क आंखों की जांच का शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शिविर मे कई लोगों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया।

आंखों के परीक्षण के दौरान ऐसे 15 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन की ज़रूरत होना पाया गया। इन सभी 15 मरीजों को रतलाम से इंगोरिया ले जाकर ऑपरेशन कर वापसी मे घर छोड़ने की सेवा अमृत हॉस्पिटल फ्री मे देगा, साथ ही इन सभी के ऑपरेशन भी मुफ्त मे कर आज के दौर में सेवाभाव का एक अनूठा उदहारण पेश कर रहा है।
बोहरा समाज उज्जैन के आंखों के जाने माने डॉक्टर हुसैन भाई फ्री गंज वाले और उनके मित्र इस अमृत हॉस्पिटल के ट्रस्टी के रूप मे अपना योगदान देकर हर वर्ग को राहत दे रहे है। शिविर मे ज़ाहिर हुसैन, डायरेक्टर सुधीर , ऑप्टोमेट्रिस्ट स्पोर्ट टीम एवं समाज सेवी मजहर खान शेरानी ने अपनी सेवाएं दी।