रेलवे के सिनियर डीओएम अजय ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर  स्टेट बैक परिवार ने किया उनका सम्मान

State Bank family honoured Senior DOM of Railways Ajay Thakur on his retirement

रेलवे के सिनियर डीओएम अजय ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर  स्टेट बैक परिवार ने किया उनका सम्मान

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, रेलवे के सिनियर डीओएम अजय बी ठाकुर अपने पद से 31 अकटूबर यानी कि कल 34वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे। इसकी खबर लगते ही उनके सम्मान के लिए उनके चाहने वालों की लाइनें लग गई क्यों कि क्योंकि उन्होंने ऐसा व्यवहार बनाया है। लोग इसे इसलिए प्रभावित होते हैं क्योंकि इनको मिली जिम्मेदारी को यह बेहतरीन ढंग से संभाल लेते हैं। इसलिए इन्हें अपने साथ लेकर चलते हैं फिर चाहे वह रिश्तेदार हो या उनके कार्यालय के साथी। 

सम्मान करने की लाइनों में अजय ठाकुर का भारतीय स्टेट बैंक परिवार के सदस्य भी थे। उन्होंने गुरूवार शाम को उनके कार्यलय पहुंच कर उनका हार मालाओं से सम्मान किया। इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का शुरु से ही बैक भारतीय स्टेट बैक से नाता रहा है। ठाकुर ने बैंक के कई वरिष्ठ पेंशनर्स के नाम लेकर कहा सभी का रेलवे के  अधिकारीगण और  कर्मचारीगणो से काफी अच्छा तालमेल रहा है। अंत मे बैंक के प्रशांत डोडिया ने ठाकुर साहब को शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि आपके हमेशा के सहयोग को बैंक परिवार भूल नही सकता है। सम्मान करने में प्रशांत डोडिया, राजकुमार सोनगरा, शुभम वागरेचा पीयूष चौधरी.अजय शर्मा, किर्ति कुमार एवं रवि कटारिया उपस्थित रहे।

कोरोना काल में ठाकुर ने की खूब मदद 

कोरोना काल जैसे संकट काल में जब रेलवे अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी पड़ी तब तत्कालीन डीआरएम विनित गुप्ता की तरफ देखते हुए ठाकुर ने तत्कालीन कलेक्टर गोपालचंद्र डाड से रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए आग्रह किया था। इस पर 200 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए थे। साथ ही विधायक चेतन्य काश्यप से गुजारिश कर रेलवे अस्पताल में 40 लाख रुपए खर्च से ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल करवाया गया था।