योगींद्र सागर कॉलेज में जन्माष्टमी की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बांधा समां हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
Janmashtami celebrations at Yogindra Sagar College: Cultural performances and a pot-breaking competition enthralled the audience, celebrating the birth anniversary of Lord Krishna with great enthusiasm
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक गोपालप्रसाद जी शर्मा (टंच बाबूजी), सहसंचालक वरदान शर्मा, सहसंचालक उमेश शर्मा और निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे और एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
उत्साहपूर्वक आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता रही। इसमें बीटेक, बीबीए, एमबीए, बीएससी और बीएएलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की विशेष प्रतियोगिता रखी गई, जिसका सभी ने जमकर आनंद उठाया। मंच संचालन प्रो. मीमांशा मिश्रा व प्रो. पल्लवी शुक्ला ने किया, जबकि आयोजन का सफल समन्वय सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। अंत में डीन एकेडमिक प्रो. गोविंद झंवर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENT

