इंटरराष्ट्रीय मंच पर चमके रतलाम के सितारे: SYSITS के व्याख्याताओं ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए शोध पत्र
Ratlam stars shine on the international stage: SYSITS lecturers presented research papers at the international conference
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS) महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के 5 व्याख्याताओं ने क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की (उत्तराखंड) द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित ‘प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’26’ (ICLASM 2026) में सक्रिय भागीदारी की।
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में प्रबंधन विभाग की प्रभारी प्रो. रश्मि चौहान सहित प्रो. शैलेश शाह, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा एवं प्रो. प्रियंका पाठक ने हिस्सा लिया और अपने शोध पत्र (Research Papers) प्रस्तुत किए। इस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और फिजी जैसे देशों के प्रख्यात शिक्षाविदों ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की, जिनसे संवाद करना संस्थान के शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर वाइस चेयरमैन श्री वरदान शर्मा एवं श्री उमेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। शिक्षकों ने भविष्य में भी ऐसे वैश्विक मंचों पर सहभागिता का संकल्प लिया है ताकि समय के साथ ज्ञानवर्धन होता रहे। यह जानकारी संस्था के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा द्वारा दी गई।
ADVERTISEMENT
