दीपावली पर्व पर रतलाम पुलिस द्वारा शहर में की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चाक - चौबंद , दो अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित — पुलिस अधिकारी 24 घंटे रहेंगे उपस्थित
Ratlam Police have tightened security and traffic arrangements in the city for Diwali. Two temporary police posts have been established—police officers will be present 24 hours a day
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, दीपावली पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रतलाम शहर के मुख्य बाजारों — चांदनी चौक, चौमुखी पुल, डालुमोदी बाजार, गणेश देवरी आदि क्षेत्रों में नागरिकों की बड़ी संख्या में आवाजाही अपेक्षित है। संभावित भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था की सुचारूता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस सुरक्षा एवं यातायात योजना तैयार की गई है।
इस योजना के अंतर्गत ये रहेगी व्यवस्था
चांदनी चौक एवं चौमुखी पुल पर दो अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं, जिन पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे।
बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त, मोटर साइकिल पेट्रोलिंग एवं मोबाइल वाहन दल द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी।
भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, तथा यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने हेतु ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।
CCTV कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी।
विस्फोटक सामग्री, पटाखों एवं ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला स्कूटी मोबाइल एवं महिला पुलिस अधिकारी विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर्व को शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या निकटतम पुलिस थाने पर दें।
आपदा प्रबंधक टीम रहेगी अलर्ट
फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन विभाग दीपावली पर जमकर आतिशबाजी होगी। अग्नि सुरक्षा को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाया है। यह 24 अक्टूबर तक संचालित होगा। आगजनी या अन्य घटना होने पर मोबाइल नंबर 7509631063 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं नगर निगम के फायर ब्रिगेड के नंबर 101 या 07412-270563 पर भी आग की सूचना दी जा सकेगी। नगर निगम की फायर लारियां सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगी।
200 पुलिस जवान चौकियों पर करेंगे ड्यूटी
दीपावली के चलते चांदनी चौक सहित 2 स्थानों पर अस्थायी चौकियां बनाई हैं। जहां पुलिस जवान तैनात रहेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
Advertisement


