वरिष्ठों का सम्मान कर स्वयं सम्मानित हुआ – यादव
By respecting the seniors, I myself got respected – Yadav
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, पिता तुल्य वरिष्ठों का सम्मान कर अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा हूं उपरोक्त विचार विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया रिटायर्ड पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल द्वारा दोबत्ती स्थित एक निजि होटल में आयोजित वरिष्ठों के स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया औद्योगिक शाखा के मुख्य प्रबंधक रोहित यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि समाज सेवी पूरणमल चोइथानी रहे। कार्यक्रम को विशेष अतिथि वरिष्ठ सलाहकार आईएल पुरोहित एवं सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने भी संबोधित किया।। कार्यक्रम के दौरान 94 वर्षीय श्रीकांत दिवे सहित विजय प्रकाश दुबे, वी के त्रिपाठी, एमएस गोहिल,सत्येंद्र स्वरूप श्रीवास्तव,रमेश एच करनानी,बीपी माहवर, एम एल चौहान,अनवर पठान,ए बी राजीव,यूं एल जायसवाल, बसंतीलाल कांटे वाला आदि का केसरिया दुपट्टा, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पेंशनर साथी एम एल मेहर, सुधीर कुमार गुमास्ते, वाय एस कटारिया, कमल मेहऱा रमेश सी, महेश परमार, सुधीरकांत दुबे, डी आर वर्मा,भूपेंद्र,मनोहर सहित बैंक कर्मी एवं पेंशनर्स साथी उपस्थित रहै। कार्यक्रम का संचालन आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।