जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की ओर से धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरओ वॉटर शीतल जल मन्दिर का हुआ शुभारम्भ
RO water cold water temple was inaugurated by Jain social group Javra Maitri with the courtesy of Dhariwal family, jaora news,

जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की ओर से धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरओ वॉटर शीतल जल मंदिर का हुआ शुभारम्भ
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम/जावरा, सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता करनें वाला व्यक्ति अपनें कर्तव्य के प्रति सजगता पूर्वक कार्य करतें हुए प्राणी मात्र की सेवा के लिए कृत संकल्पित रहता है, हमें सदा ही कुछ ना कुछ परोपकारी कार्य करते रहना चहिये। इस भीषण गर्मी में जहाँ प्राणी मात्र को शीतल जल की आवश्यकता होती है। ऐसे में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा धारीवाल परिवार के सौजन्य से आरओ वॉटर मैत्री शीतल जल मन्दिर का शुभारम्भ वंदनीय और अभिनन्दनीय है।
उपरोक्त विचार त्रिस्तुतिक श्री संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जवाहर पथ में मैत्री शीतल जल मन्दिर प्याऊ के उद्धघाटन के मौके पर कहें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि ना कभी सतयुग होता है ना कभी कलयुग, हमेशा कर युग होता है अर्थात आप जैसा करते है वो ही लौटकर वापस आता है। ज़ब हम प्यासे को पानी पिलाते है तो वो तृप्त हो जाता है। इसलिए मानव को सदा जल सेवा करते रहना चहिये।
इस मौके पर जैन सोश्यल ग्रुप्स मध्यप्रदेश रीजन के चेयरमेन राहुल चपड़ोद ने कहा कि जेएसजी प्रदेश रीजन के नवसृजन के तहत आज जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा प्याऊ का शुभारम्भ पुनीत सेवा कार्य है। इसके लिए लाभार्थी परिवार व मैत्री के सभी साथियों को साधुवाद देते हुए कहा कि इसी तरह सेवा कार्य ग्रुप करता रहें, स्वागत भाषण जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना ने दिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री सचिव शशांक मेहता व प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया कि समाजगौरव स्व. कन्हैयालाल जी धारीवाल, स्व. कमलाबाई धारीवाल, स्व. सरदारमल जी धारीवाल व स्व. कुसुमदेवी धारीवाल की स्मृति में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा धारीवाल परिवार के सौजन्य से प्याऊ का शुभारम्भ जवाहर पथ पर किया गया।
कार्यक्रम में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अनिल धारीवाल, अध्यक्ष राजेश पोखरना, पंकज कांठेड, आलोक बरैया,दीपक मेहता, संदीप दसेड़ा, शशांक मेहता,अजय पटवा,आशीष चत्तर,राहुल ओस्तवाल, रितेश भटेवरा, विशाल बरैया,राजीव लुहाड़िया,संजय पटवा, आलोक कांकरिया, लविश ओस्तवाल, शेखर मांडोत, गौरव धोका, आशीष चपड़ोद, राहुल छाजेड उपस्थित थे, संचालन व आभार अर्पल कोचट्टा ने किया।