कांग्रेस ने किया नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वर्मा का सम्मान कर दी बधाई, निवृत्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने माना सभी का आभार
Congress honoured and congratulated the newly appointed city president Verma, outgoing city Congress president Mahendra Kataria expressed his gratitude to everyone
डेली जर्नल हिंदी न्यूज
रतलाम, कांग्रेस शहर अध्यक्ष चुनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिलाल वर्मा का उनके कार्यालय पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और उन्हें बधाई दी।
पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने आभार संदेश जारी करते हुए कहा कि वरिष्ठ साथी भाई शांतिलाल जी वर्मा की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरे करीब साढ़े पांच साल के अध्यक्षीय कार्यकाल में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन एवं मीडिया जगत केसाथियों ने सहयोग दिया उसके लिए में सभी का दिल से आभारी हूं। आपके सहयोग के बिना, यह कार्यकाल इतना सफल नहीं होता। आपके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। मैं आपके द्वारा दिए गए समर्थन को कभी नहीं भूलूंगा। आपके साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए बहुत ही यादगार रहा।
कांग्रेस के सभी साथियों ने पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने था भाजपा की सत्ता के खिलाफ समय समय पर आल इंडिया व प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर किए गए आंदोलनों में आप हमेशा मेरे व कांग्रेस के साथ जनता के हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर जनता की लड़ाई लड़ते रहे। यह बात में कभी भुला नहीं पाऊंगा। मेरे कार्यकाल में, मैं हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं और आगे भी यही करूंगा। कभी जाने अनजाने में कोई भूल या गलती हुई हो तो उसके लिए माफी चाहता हूं
कांग्रेस ने हमें वरिष्ठ व अनुभवी नेता शांतिलाल वर्मा के रूप में नया अध्यक्ष दिया है।अब उनके नेतृत्व में आप हम सभी को मिलकर कांग्रेस को ओर अधिक ऊंचाई पर ले जाने व मजबूत बनाने के लिए काम करना है। आशा है हम सब मिलकर नवीन अध्यक्ष के नेतृत्व में जनता के हितों के लिए और मजबूती से लड़ाई लड़कर कांग्रेस को ओर अधिक मजबूत बनाएंगे।