पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के 53 कर्मचारियों हुए ‘पर्सन ऑफ़ द मंथ’ से सम्मानित

53 employees of Ratlam division of Western Railway were honored with 'Person of the Month

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के 53 कर्मचारियों हुए ‘पर्सन ऑफ़ द मंथ’ से सम्मानित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में संरक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार द्वारा ‘पर्सन ऑफ़ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया गया।

मार्च, अप्रैल, मई एवं जून 2025 माह के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए 28 अगस्त 2025 को मंडल कार्यालय, रतलाम में आयोजित समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 17 कर्मचारियों को संरक्षापूर्वक सराहनीय कार्य हेतु तथा 36 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सम्‍मान पाने वालों में वाणिज्‍य, कर्षण परिचालन(टीआरओ), इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूर संचार, यांत्रिक, कर्षण वितरण(टीआरडी), बिलजी(पावर), परिचालन, लेखा एवं लोकोमोटिव केयर सेंटर के कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि संरक्षा से जुड़े नियमों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करना प्रत्येक रेलकर्मी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों को अपने कार्य को प्राथमिकता, लगन और समर्पण के साथ करने का मार्गदर्शन भी दिया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार सहित संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement