रतलाम जावरा में राजनैतिक, निजी और शासकीय स्थानों पर हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
Independence Day was celebrated with great enthusiasm in political and government places in Ratlam Javra
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम की डीआरपी लाइन मैदान में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
रतलाम, पूरे देश के साथ रतलाम जिले में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया गया। राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्या दल द्वारा परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार उनके साथ थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शुभ मौके पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश मे छोडे गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान किया।

स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। समारोह में परेड का नेतृत्व पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र रतलाम द्वारा किया गया। सेकंड कमांडर मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रही। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एस.ए.एफ 24 वाहिनी को मिला वहीं द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्या दल को प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सी एम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार जैन पब्लिक स्कूल रतलाम को एवं तृतीय पुरस्कार आशा बोधी इंटरनेशनल स्कूल रतलाम को प्रदान किया गया।
समारोह में परेड का नेतृत्व पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र रतलाम द्वारा किया गया। सेकंड कमांडर श्रीमती मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रही । परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एस.ए.एफ 24 वाहिनी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्या दल को प्रदान किया गया।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 79वां स्वतंत्रता दिवस

रतलाम, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए एक विशेष एवम महत्वपूर्ण त्यौहार है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रामराज मीणा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन एवं रतलाम मंडल की उपलब्धियों को बताया गया। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल की सांस्कृति टीम द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुती दी गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,रतलाम मंडल की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार एवं समस्त शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी,बड़ी संख्यामें पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,एससीएसटी तथा ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में बच्चों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा का स्वागत किया गया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा अरूणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्हे उपहार बांटे गये।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा रेलवे चिकित्सालय एवं मंडल कार्यालय में सफाई कर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों,कार्यशालाओं, मरम्मत इकाइयों, मंडल रेलवे चिकित्सालय सहित चिकित्सा यूनिटों में भी उत्साह के साथ ध्वजारोहणकिया गया।
Advertisement

कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रतलाम, देश का 79वा स्वतंत्रता दिवस शहर कांग्रेस कार्यालय में हर्षौल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में पूर्व विधायक पारस सकलेचा एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा रहे। ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन किया गया
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रवक्ता जोएब आरिफ, राजीव रावत,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर नगर निगम पार्षद दल उप नेता कमरुद्दीन कछवाया,पार्षद नासिर कुरेशी,आशा रावत, कविता महावर, भावना पैमाल, मिनाक्षी सेन, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, सोहेल काजी, वीरेंद्र प्रताप सिंह,अमरसिंह शेखावत,हितेश पेमाल, रश्मि सिंह, पीयूष बाफना, सेवादल अध्यक्ष राजनाथ यादव, के एल गोसर, केसर बाई, किशन दा, संगीता कांकरिया, विशाल कंडारे,आशीष डेनियल, हिना शेख, राधा प्रजापति, हरविंदर सिंह नांद्रा, राजेश प्रजापत, कमल पांचाल, डॉ मुस्तफा,सोनू व्यास,प्रदीप राठौर, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, यूसुफ खान,जितेंद्र पंडित, भरत सेन, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया।
रूबी वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया आजादी महोत्सव

रतलाम, रूबी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आजादी का महोत्सव वीरियाखेड़ी स्थित कार्यालय पर झंडावंदन कर धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी शेख अजहरुद्दीन एवं उम्मीद यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष शेख वजीरुद्दीन शामिल हुए।
कार्यक्रम के उद्बोधन में शेख अजहरुद्दीन ने देश के जवानों की शाहदाद को याद दिलाया और सभी से अपने देश के लिए सेवा की तौर पर पेड़ लगाने और अपने देश को हरा-बारह रखने की गुजारिश की।
जावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घंटाघर चौराहे पर ध्वजारोहण कर मनाया राष्ट्रीय पर्व

जावरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा घंटाघर चौराहा के ऊपर ध्वजारोहण एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू जी पटवारी के संदेश का वचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा द्वारा किया गया।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद यूसुफ कड़पा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एच एस राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, शांतिलाल दसेड़ा, बाबूलाल निंबे, महेंद्र गंगवाल, वरुण क्षौत्रीय, नीति राज सिंह, प्रेम सुख पाटीदार, अजीजुर रहमान पठान, हीरालाल मेहता, मसूद परदेसी, अनिल सोनी, नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम, लोकेश विजवा, आसिफ कबड्डी, राम कुंवर औरा, सुलेमान सेठ, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन खान, नूरजहां कडपा, एडवोकेट उबेद अंसारी, अतहर भाई, विनोद औरा, जावेद पॉपुलर, मुकेश हरा, कृष्णा खेड़िया, जमालुद्दीन भाई, साबिर शाह, अनिल धारीवाल, शौकत भाई, जगदीश चक्की, भेरुलाल सेकवाडिया, दानिश सिद्दीकी, प्रकाश धाकड, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण प्रेमसुख पाटीदार ने किया आभार अनिल सोनी ने माना।
Advertisement

जावरा भगत सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना राष्ट्र का स्वतंत्रता दिवस

जावरा, स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य, डॉ एजी पठान ने तिरंगा फहराया उसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री प्रमोद रावल रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एएन पालीवाल महाविद्यालय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ एजी पठान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही प्राचार्य ने युवाओं को देश के संविधान और लोकतंत्र का महत्व बताया। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ए एन पालीवाल ने भी इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की तथा समस्त उपस्थित स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष, प्रमोद रावल, ने भी उपस्थित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। हमें अपने देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और उसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ बी एस किराडे द्वारा महात्मा गांधी एवं शहीद भगतसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ए एन पालीवाल तथा महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. मंजुला ऐलानसे द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन राहुल सोनावा द्वारा किया गया।
कृषि उपज मंडी परिसर में घूम धाम से मना 79वा स्वतंत्रता दिवस

जावरा, राष्ट्रीय पर्व 79 वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाला शहर का मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी परिसर, खाचरोद नाका पर हुआ। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत जावरा की अध्यक्ष रुक्मणी हेमराज हाड़ा ने ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट की सलामी रुक्मणी हाड़ा, विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने ली। अतिथियों ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। सांदीपनी शा. उ. मा. विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड ने प्रभावी मार्च पास्ट निकाला।
जनपद उपाध्यक्ष अलका हरिओम धाकड़ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। त्रिमूर्ति कॉन्वेंट उ.मा.वि. के विद्यार्थियों ने संगीतमय राष्ट्रगान एवं मध्य प्रदेश गान प्रस्तुत किया। नगर के पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम स्थान सांदीपनि विद्यालय ने, द्वितीय स्थान मॉडल उ. मा. वि. एवं तृतीय स्थान शा. एकीकृत मा. विद्यालय काटजू क्रमांक 1 ने प्राप्त किया। मार्चपास्ट में प्रथम स्थान सांदीपनि विद्यालय की एन.सी.सी. यूनिट एवं स्काउट दल ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान शा. क. ने. उ. मा. वि. ने एवं तृतीय स्थान मॉडल उ.मा. वि. ने प्राप्त किया। पीटी प्रदर्शन में सांदीपनि विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शा. क. म. ने. उ. मा. वि. के रेडक्रॉस दल को भी पुरुस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती सज्जन देवी पोरवाल, इंदरमल टुकड़िया, मधुसूदन जायसवाल को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा एवं पाषर्दगण, जनपद पंचायत के सदस्यगण,नगर पुलिस थाना प्रभारी, तहसीलदार पारसमल वैश्य, नायब तहसीलदार वैभव जैन, नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा, भगत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. जी. पठान,पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य जीबी बामनकर, सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने एवं आभार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत नलवाया ने व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उज्ज्वल कल – सुधार एवं पुनर्निर्माण अभियान, लायंस क्लब जावरा द्वारा उप जेल जावरा में हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

जावरा, लायंस क्लब जावरा ने “उज्ज्वल कल – सुधार एवं पुनर्निर्माण अभियान” के अंतर्गत उप जेल जावरा में एक विशेष प्रेरणादायक एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान परमानंद जी चौहान विशेष एव अतिरिक्त जिला न्यायधीश महोदय रहे जिन्होंने बंदियों को जेल ने चिंता नहीं चिंतन कर व्यक्तित्व निर्माण पर वक्तव्य दिया, साथ ही लायंस क्लब अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट द्वारा बंदियों को जेल ने बंद होने पर पूरा परिवार सजा भुगतता हैऔर बेहतर नागरिक बनने के साथ ही राष्ट्रीय पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए देश के प्रति अपने दायित्व का बोध कराया।
लायन सुरेश मेहता ने बंदियों को नई सोच के साथ आगे जीवन जीनों को कहा एव लायन अर्पित चत्तर एडवोकेट द्वारा बंदियों को जेल से बाहर निकाल कर समाज निर्माण में सकारात्मक योगदान देते हुए पुनः अपराध नहीं करने की शपथ दिलवाई साथ ही इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बंदियों से संवाद करते हुए जीवन में बदलाव लाने, समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने और पुनः नई शुरुआत करने के लिए आवश्यक प्रेरणा प्रदान की। वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि गलतियों से सीख लेकर जीवन में सुधार करना ही सच्ची सफलता है।
इस मौके पर बंदियों के लिए शिविर के पश्चात फल व बिस्किट वितरण किया गया एवं मुख्य अतिथि के सान्निध्य में पौधोंरोपण किया गया। लायंस क्लब का उद्देशय “हर व्यक्ति को दूसरा अवसर मिलना चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि यह शिविर बंदियों के जीवन में नई दिशा और ऊर्जा भर सके।” उप जेल प्रशासन ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम लायंस क्लब के कमल जैन, सुजानमल कोचट्टा, घनश्याम रामनानी, अरुण संघवी, गोपाल सेठिया , कोषाध्यक राकेश पी कोचट्टा, हेमंत श्रीमाल, विनोद सेठिया, पदाधिकारीगण एवं जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लायन मुस्तुफा सेफ द्वारा किया एव आभार पर्यावरण समिति चेयरमैन लायन राजेश धाकड़ द्वारा किया गया। लायंस नेत्र चिकित्सालय पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाकर सेवा गतिविधि के अंतर्गत क्लब के माध्यम से शिक्षा हेतु शिक्षण सामग्री संस्था पदाधिकारियों द्वारा जरुरतमंद बच्चों को भेंट की गई।