भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज ने कलश यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
On the birth anniversary of Lord Shri Balram Ji, the Dhakad community took out a Kalash Yatra and gave the message of environmental protection
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा, भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज ने अनुठी पहल की। धूमधाम से मनाए जा रहे श्री बलराम जन्मोत्सव के तहत 14 अगस्त 2025 गुरुवार को नगर में गीता भवन से श्री धाकड़ युवा संघ क्षेत्र जावरा ने कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान श्री बलराम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं कलश पर फलदार पौधे रखकर महिलाएं चली, ये दृश्य सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला रहा।
इस कलशयात्रा को हरियाली कलश यात्रा नाम दिया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इसीलिए यह अनुठी पहल श्री धाकड़ युवा संघ क्षेत्र जावरा द्वारा निकाली गई। 151कलश के साथ हरियाली कलश यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा समाज की न्यू धाकड़ धर्मशाला पहुंची। जहां पर भगवान श्री बलराम जी की महाआरती की गई। इसके बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। इस वर्ष धाकड़ समाज द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध के आह्वान के साथ भोजन में भी पत्तल दोनों का उपयोग नहीं किया गया साथी समाज में पत्तल दोने में भोजन न करते हुए थाली में भोजन करवाने का आह्वान किया।
Advertisement

इसके एक दिन पहले भी नगर में तिरंगा व भगवा ध्वज के साथ 100 ट्रैक्टर द्वारा रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में समाज के स्व जाती बंधु उपस्थित रहे श्री धाकड युवा संघ क्षेत्र जावरा मे पधारे ग्रामीण क्षेत्र वह जावरा नगर से पधारे सभी स्व जातीय बंधु व पुलिस प्रशासन व नगरपालिका का धन्यवाद श्री धाकड़ युवा संघ द्वारा किया गया।
Advertisement

