रतलाम के पूर्व टीआई आनंद तोमर का लंदन में डंका, ब्रिटिश राजपूत एसोसिएशन ने दिया वैश्विक सम्मान!

Former Ratlam TI Anand Tomar's fame in London, given global honour by British Rajput Association

रतलाम के पूर्व टीआई आनंद तोमर का लंदन में डंका, ब्रिटिश राजपूत एसोसिएशन ने दिया वैश्विक सम्मान!

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम/खंडवा मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के लिए सात समंदर पार से एक बेहद गौरवपूर्ण और हर्षित करने वाली खबर सामने आई है। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पूर्व में थाना प्रभारी (TI) रह चुके और वर्तमान में खंडवा निवासी श्री आनंद तोमर को लंदन में आयोजित एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

यूके में हुआ भव्य और गरिमामयी आयोजन

यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 17 जून को लंदन के प्रसिद्ध 'साउथ हॉल' में शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 'ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजसूट्स' और 'महाराणा प्रताप फाउंडेशन (यू.के.)' के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीय और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

विदेशों में भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश

समारोह के दौरान राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और उनके त्यागपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विदेशों में रह रही नई पीढ़ी के बीच भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और महान जीवन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।

सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए मिला सम्मान

इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर श्री आनंद तोमर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों, समाज सेवा तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए चुना गया। समारोह में अतिथियों द्वारा उन्हें विशेष स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया, जो पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, क्षेत्र में खुशी की लहर

श्री तोमर को वैश्विक स्तर पर मिले इस बड़े सम्मान से रतलाम, खंडवा और आसपास के पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। इस उपलब्धि पर रतलाम स्थित उनके घनिष्ठ मित्र और शुभचिंतक तरनी प्रकाश व्यास ने उन्हें सहर्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि सात समंदर पार मिला यह सम्मान पूरे अंचल के लिए गौरव की बात है और श्री तोमर का यह समर्पण आज के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्रोत साबित होगा।

ADVERTISEMENT